क्राइम कोना

भाभी से विवाद में ननद ने केरोसिन पिया, तो जेठानी के ताना पर देवरानी ने कीटनाशक

भाभी से विवाद में ननद ने केरोसिन पिया, तो जेठानी के ताना पर देवरानी ने कीटनाशक

 

मिर्जापुर(मडिहान)। ननद भाभी के विवाद में ननद ने किरोशिन तेल पिया तो देवरानी जेठानी के झगड़े में देवरानी ने कीटनाशक दवा पी ली। जानकारी के अनुसार मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में राकेश की पुत्री कंचन 20 वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर मायके में आयी थी। बुधवार की रात किसी बात को लेकर भाभी से झगड़ा हो गया।

 

परिजनों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत करा दिया। किन्तु ननद को भाभी की बात नागवार लग गयी।सोते समय किरोशिन तेल निगल ली। थोड़ी ही देर में उलटी करने लगी।आनन् फानन में सीएचसी मड़िहान में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। देवपुरा गांव में शादी के दो वर्ष बाद भी बच्चा न होने का जेठानी ने देवरानी को ताना दे दी।इसी बात को लेकर घर में रखी कीटनाशक दवा देवरानी ने निगल लिया।

vindhyanews

 

गुरुवार की दोपहर में कीटनाशक दवा पीने से ज्योति पत्नी संतोष 22 वर्ष बेहोश हो गयी। सीएचसी मड़िहान में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया की दोनों खतरे से बाहर हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!