हक हहुक की लड़ाई

रसोइयो ने मानदेय वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन 

 

रसोइयो ने मानदेय वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट,  मिर्जापुर

 

गरीब सामना पार्टी के तत्वावधान में नगर वासियों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर रसोईयों का मानदेय बढ़ाने की मांग की, दस सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा – प्राथमिक विद्यालय के रसोईयों का वेतन 1000 रू से बढ़ाकर 10000 किया जाय। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के रसोईयों को नियमित व राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। रसोईयों का वेतन उनके खातों में सीधे भेजा जाय। गेरूआ तालाब विन्ध्य त्रिकोण स्थल पे अवैध खनन किया जा रहा है उसे तत्काल रोकने की कार्रवाई करे। गेरूआ तालाब विन्ध्य त्रिकोण स्थल के आस पास वन विभाग की मिली भगत से हरे वृक्षों की कटाई धड़ल्ले से की जा रही है, उसे तत्काल रोका जाय क्योंकि वृक्षों की कटाई से पर्यावरण को बहुत नुकसान को रोकने आदि मांगे शामिल हैं। पत्रक देने वालों में अनवर अली, सागर, राष्ट्रीय अध्यक्ष ग0सा0पा0, भगवती प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव ग0सा0पा0, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष जरीना बेगम, रसोईयां संघ की जिलाध्यक्ष रमन देवी, अनारा देवी, सुमन गुप्ता, सुशीला, माधुरी, अनारकली रसोईयां आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!