कछवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में सोमवार की भोर में रहस्यमय परिस्थिति मे एक अधेड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो के मुताबिक अधेड अर्द्ध विक्षिप्त बताया गया है। जानकारी के अनुसार कछवा थाना के रामापुर गांव निवासी प्रेम चन्द्र पुत्र मुन्नी लाल उम्र 40 वर्ष अपने कमरे मे था। रात मे सोने के बाद जब सुबह घर के सदस्य सोकर उठे और काफी देर तक प्रेम बाहर नही निकला तो परिजनो ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दरवाजा तोडा तो अंदर का नजारा देखा और भौचक्का रहे गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनो के अनुसार प्रेम चंद की मानसिक स्थिति असंतुलित बताई गयी है। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर लिया। वही गांव मे मौत के पीछे तरह तरह की चर्चा व्याप्त बताई जा रही है।
रहस्यमय परिस्थिति मे फासी पर लटकता मिला अधेड का शव
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





