अन्याय के खिलाफ

लोकतंत्र बचाने भाजपाइयो ने रखा उपवास, किया सत्याग्रह 

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर। 
जिला मुख्यालय पर गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र बचाओ “उपवास” सत्याग्रह का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के जनप्रतिनिधियो सहित पार्टी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने उपवास रखते हुए सत्याग्रह किया।
            जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने कहाकि विपक्ष द्वारा अनावश्यक लगातार पूरे संसद सत्र को हंगामा करके नहीं चलने दिया गया है, जिससे देशहित और जनहित के कई विधेयक पारित नहीं हो सके और कई मुद्दे नहीं उठ सके। जिससे लोकतंत्र की हत्या हुई है। इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  द्वारा नई दिल्ली में वही समस्त एनडीए के सांसदों द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में सत्याग्रह किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को कलेक्टोरेट मुख्यालय पर जिले के सभी विधायको सहित पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार को देश हित मे कार्य करने मे विपक्ष द्वारा बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ सत्याग्रह स्वरूप उपवास किया जा रहा है।
            सत्याग्रह के तहत उपवास मे नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव,  उत्तर कुमार मौर्य, संतोष गोयल, अनिल कुमार सिंह, विधायक रमाशंकर पटेल, रत्नाकर मिश्र,  नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, विकेश्वर प्रताप सिंह,  अखिलेश अग्रहरि, पहाडी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह जी नगर उपाध्यक्ष श्री भावेश शर्मा जी, संजय यादव जी, श्री श्यम सिंह जी शैलेश दुवे जी
 सहित  बुथ अध्यक्ष,  सेक्टर संयोजक  पार्टी के  पदाधिकारियों, सेक्टर  सेक्टर के पदाधिकारी  कार्यकर्ता, समर्थक आदि मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!