बाढ की विभीषिका

घटने लगा गंगा का जलस्तर, घटाव की दर 1 सेमी प्रति घंटा दर्ज की गई

विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर @ विन्ध्य न्यूज
लगातार दर्ज किये जा रहे गंगा के जल स्तर मे वृद्धि रविवार की सुबह स्थिर हो गयी। रात दस बजे तक गंगा के जलस्तर मे पाच सेमी की कमी दरज की गयी है। बता दे कि लगातार बढते जलस्तर से जहा एक तरफ गंगा का तटवर्ती इलाके मे लोगो के घरो तक मा गंगा का पदार्पण हो गया था वही गाव की गलियो मे पानी पर नाव चलने लगा है।

विगत तीन दिन से लगातार पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित नगर विधायक रत्नाकर मिश्र लगातार बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे है। तो वही बसपा के नगर विधानसभा प्रभारी एवं उद्योगपति मो0 परवेज खान ने भी अपने बसपा टीम के साथ कुछ गाव का भ्रमण कर हर संभव मदद के लिए लोगो को आश्वस्त किया।

रविवार को एम एल सी एवं अपना दल (एस) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने बाढ प्रभावित क्षेत्र का भरमण कर पिडित लोगो का हालचाल जाना और जिला प्रशासन से यथोचित सहयोग का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि ओझला पुल मिर्ज़ापुर के पास स्थित केंद्रीय जल आयोग के केंद्र पर लगातार जल स्तर का ऑआप किया जा रहा था। पहले जल सतर मे एक सेमी प्रति घंटा फिर आधा सेमी प्रति घंटा का रफ्तार वृद्धि पाया गया। लगभग चौबीस घंटे तक वृद्धि होने के बाद स्थिति इतनी भयावह होने लगी कि मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर अकोढी पुल पर पानी आ गया और इस रूट पर आवागमन भी बंद करना पड गया। लेकिन माा तो मा ही होती है कहते है कि मा की ममता और पिता के हठ का कोई जवाब नही। अपने बचचो की पीडा देख मा गंगा ने अपने जल स्तर मे गिरावट ला दिया।

रविवार को रात 10 बजे गंगा का जल स्तर 77.930 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरा का निशान 77. 724 मीटर है। ऐसे मे देखा जाय तो गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। लेकिन घटाव को देखते हुए संभावना व्यक्त की जा रही है कि अगले 24 घंटे मे गंगा का जल स्तर काफी सामान्य हो सकता है और बाढ पिडित लोग राहत की सास ले सकते है।

 

<em><strong>नोट:- विन्ध्य न्यूज एवं दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक मे किसी भी समाचार/विज्ञापन/सूचना/सम्मन/नोटिस/मार्कशीट गुमी/ नाम परिवर्तन/ जन्मदिन मुुबारक लगवाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 8299113438 या संकटमोचन कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। </strong></em>

 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!