जन सरोकार

श्री हनुमतेश्वर शिवधाम के महंत कविराज ने विश्व हिंदू परिषद व थाना प्रभारी हलिया को दिया धन्यवाद

डिजिटल डेस्क, ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)।
विकास खंड हलिया के देवहट ग्राम पंचायत के लहुरियादह पहाड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे श्री हनुमतेश्वर शिव धाम आश्रम स्थित है। जहां मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले राहगीर रुका करते हैं। यहां पत्थरों में महिला जैसी आकृति दिखाई पड़ती है और पत्थरों में ही शेषनाग के दर्शन भी होते हैं।
        वहीं पर कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी फैली महामारी के कारण उधर से गुजर रहे प्रवासियों को आश्रम पर रोक कर भोजन कराया जाता है।  आश्रम के संत कविराज ने बताया कि थाना प्रभारी हलिया द्वारा आश्रम में एक कुंतल चावल व 20 किलो दाल का सहयोग किया गया।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ड्रमंडगंज के स्वयंसेवकों ने जोरदार मेहनत कर प्रवासियों को भोजन करवाने में सहयोग किया है। कविराज ने सभी को धन्यवाद दिया।
कविराज ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा आश्रम पर पहुंचकर मोबाइल में फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है, जोकि बिल्कुल गलत है। आश्रम पर जो भी कार्यक्रम चल रहा था, वह आश्रम की ओर से था, कोई व्यक्ति विशेष का कार्यक्रम नहीं था।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!