सोमवार को अलसुुुबह समय करीब 4.45 बजे थाना कोतवाली देहात की पुलिस चौकी करनपुर अंतर्गत हर्रई नदी पर स्थित पुल से एक स्विफ्ट डिजायर कार नीचे खाई में गिर गई। सूचना पर चौकी प्रभारी करनपुर मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जानकारी ली गई तो पता चला कि स्विफ्ट डिजायर कार एमपी 20 सीजे 4026 जो जबलपुर से बिहार जा रही थी कि अचानक चालक को नीद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में चली गयी। इस घटना में कार में सवार मो0 कलीम पुत्र अब्दुल निवासी 157/2 दाँयी कॉलोनी थाना अधारतला जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश उम्र करीब 40 वर्ष, मो0 महमूद पुत्र मो0 हदीश निवासी बिधिपुर थाना ककरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र करीब 35 वर्ष सहित चालक व मो0 कलीम के पिता, पत्नी एवं 6 माह की बच्ची को गंभीर प्रकार की चोंटे आयी है जिन्हे तत्काल इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से मण्डलीय चिकित्सालय सदर भेजवाया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुल से स्विफ्ट डिजायर कार खाई में गिरी, अबोध बच्ची समेत छ: घायल
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





