क्राइम कंट्रोल

अस्थाई जेल चुनार से खिड़की तोड़कर भागा 25 हजार का ईनामी सतीश भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

० थाना थाना हलिया पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त सतीश के दोनों पैरों में लगी गोली, मंडलीय अस्पताल में भर्ती
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
बीते तीस जुलाई गुरुवार की रात को समय 2.30 पर अभियुक्त सतीश व आशीष बिंद अस्थाई जेल की खिड़की तोड़कर फरार हुए थे।‌ जिनको 17 जुलाई को अस्थाई जेल चुनार पॉलिटेक्निक में निरुद्ध किया गया था। 30 जुलाई को आशीष बिंद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है।
शनिवार को सुबह समय 5.30 पर थाना हलिया पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ड्रमण्डगंज व हनुमना के बीच लहुरिया दह पहाड़ी पर पुलिस टीम के साथ सतीश की मुठभेड़ हुई।‌‌‌‌ इस दौरान सतीश ने पुलिस टीम पर फायरिंग किया, जो मोटरसाइकिल से छिपकर अपने गृह जनपद रीवां जा रहा था।
बचाव में किये पुलिस द्वारा फायरिंग में अभियुक्त सतीश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी सौन्हौरी थाना सुहागी जनपद रीवा मध्य प्रदेश उम्र 26 वर्ष की मुठभेड़ में दोनों पैर मे गोली लग गयी। तत्पश्चात उसे अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम सुशील कुमार पटेल और एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने मुठभेड़ में घायल अभियुक्त से पूछताछ की।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!