मिर्जापुर

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता: द्वितीय मालवीय जगदीश सिंह पटेल

० महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा से रोकथाम हेतु विशेष अभियान
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 
ओम साईं विंध्य कॉलेज आफ फार्मेसी तिसुही मड़िहान मिर्जापुर के तत्वाधान में शुक्रवार को नारी कवच, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान, महिलाओं तथा बच्चों के विरुद्ध हिंसा से रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने क्षेत्र भ्रमण करके लोगों को जागरूक किया इस दौरान मड़िहान थाने पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
जागरूकता अभियान का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं द्वितीय मालवीय जगदीश सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि नारी का सम्मान करो, तुम मत उसका अपमान करो, नारी है नारायणी। अर्थात नारी अब अबला नहीं बल्कि सबला है, क्योंकि समाज के साथ ही साथ हमारी सरकार भी नारी के सम्मान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभा रही हैं।
मिशन शक्ति के माध्यम से शासन प्रशासन समाज को संदेश दे रहा है।‌ ऐसे में समाज को उसके सम्मान के लिए तत्पर रहना चाहिए। वेदों में भी कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता, यत्र नार्यस्तु न पूज्यंते सर्वा: तत्र अफला क्रिया। अर्थात जिस घर में नारी की पूजा होती है यानी कि नारी को आदर के भाव से देखा जाता है उस घर में ईश्वर का वास होता है और जिस घर में नारी का अपमान होता है वहां किसी भी प्रकार का विकास का प्रयास असफल हो जाता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने नारी सुरक्षा के मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।
  इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी मड़िहान, प्रभारी निरीक्षक बनियान कालेज की प्रधानाचार्य डॉ शिखा तिवारी,  अनिल रतन सिंह, प्रियंका केसरी, प्रियांशी, दशरथ कुमार, बृजेश कुमार, विजेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!