घटना दुर्घटना

बदमाशो ने रात के अंधेरे में छीनी शिक्षक से बुलेट

डिजिटल डेस्क, मड़िहान।
      मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में शनिवार की रात बदमाश शिक्षक से बुलेट बाइक छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के द्वारा आपबीती  स्थानीय थाने पर बताई गई। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
 बघौड़ा  गांव निवासी महेंद्र कुमार दुबे मीरजापुर से वापस अपने गांव बघौडा जा रहे थे कि इसी बीच मड़िहान के बेला जंगल के पास पहुंचते थे कि पहले से पीछा कर रहे तीन बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक करके बाइक सवार शिक्षक को रोक लिया और बदमाशो ने शिक्षक से  बोला कि एक्सीडेंट करके क्यों भाग रहे हो और आगे से गाड़ी लगा दिया।शिक्षक को  बाइक रोकते ही बदमाश तमंचा दिखाकर बाइक छीन कर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षक के द्वारा तत्काल मड़िहान थाने पर सूचना दी गई। जिसके बाद इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि एक्सीडेंट कर भागने की बात बता कर कुछ लोगों द्वारा रोका गया था और बाइक की चाभी ले ली गयी थी।जिससे शिक्षक  बाइक वही छोड़कर थाने आ गए।मौके पर पहुची पुलिस द्वारा बाइक की खोजबीन की जा रही है।वही समाचार लिखे जाने तक बाइक नही मिली थी।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!