मिर्जापुर लाक डाउन

लाकडाउन की अवधि मे ई-पास जारी करने हेतु जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी

मीरजापुर।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण घोषित लाकडाउन की अवधि मे आवश्यक वस्तुओ एवं सेवाओ की आपूर्ति हेतु आनलाइन ई-पास जारी किये जाने हेतु बिन्दुवार निर्देश देते हुये जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियो को नामित किये जाने का निर्देश दिया गया है।
उक्त के क्रम मे कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण घोषित लाकडाउन की अवधि मे आवश्यक वस्तुओ एवं सेवाओ की आपूर्ति हेतु आनलाइन ई-पास जारी किये जाने हेतु निम्नलिखित अधिकारियो को उनके नाम के सम्मुख कालम संख्या-4 मे जनपद तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी नामित किया जाता हैं।
 यू0पी0 सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मीरजापुर 9454417638 को प्रदेश की सीमा के भीतर अर्न्तजनपदीय/जनपदीय ई-पास जारी करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
 विनय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, मीरजापुर, 9454416809 को प्रदेश की सीमा के भीतर अर्न्तजनपदीय/जनपदीय ई-पास जारी करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
 गौरव श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी सदर, मीरजापुर, 9454416810 को जनपद की सीमा (तहसील सदर क्षेत्र) के अर्न्तगत ई-पास जारी करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
 सुरेन्द्र बहादुर सिंह उपजिलाधिकारी चुनार मीरजापुर 9454416811 को जनपद की सीमा (तहसील चुनार क्षेत्र) के अर्न्तगत ई-पास जारी करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
 अमित कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी लालगंज मीरजापुर 945516812 को जनपद की सीमा (तहसील लालगंज क्षेत्र) के अर्न्तगत ई-पास जारी करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
श्रीमती रोशनी यादव उप जिलाधिकारी मडि़हान 9454416813 को जनपद की सीमा (तहसील मडि़हान क्षेत्र) के अर्न्तगत ई-पास जारी करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।
     जिलाधिकारी ने नामित सभी नोडल अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि दिये गये दायित्यो का पूरी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!