स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के प्रति वर्तमान मे आयुर्वेद की भूमिका पर वेबिनार

० एपेक्स आयुर्वेद इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया आयोजन
मिर्जापुर।
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मैडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार की ओर से एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह की अध्यक्षता मे वर्तमान परिपेक्ष्य मे स्वास्थ्य के प्रति आयुर्वेद की भूमिका विषय पर चिकित्सकों, फ़ेकेल्टी एवं छात्र छात्राओं हेतु वर्चुअल व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया।
वेबिनार का शुभारंभ करते हुए डॉ एसके सिंह ने बताया कि जीवन जीने के लिए आयुर्वेद वह सबसे प्राचीनतम विधा है जो आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ आध्यात्मिक एवं भावनात्मक उपचार प्रदान करती है।
अतिथि वक्ता प्रेसिडेंट विश्व आयुर्वेद मिशन प्रो जीएस तोमर ने वर्तमान परिदृश्य मे पाश्चात्य जीवनशैली के साथ आयुर्वेद की उपियोगिता, आयुर्वेद ड्रग्स का प्रमोशन एवं उसकी क्षमता, सदस्य बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एनसीएसआईएम भारत सरकार प्रो केके द्विवेदी ने आयुर्वेद को पुनर्स्थापित करने एवं स्वस्थ के स्वास्थ्य की रक्षा करने, एपेक्स की सहायक प्र्वक्ता स्वस्थवृत्त एवं योगा विभाग डॉ विनीता सिंह ने आयुर्वेद के निवारक पहलू साइकोन्यूमोलौजी, ऋतुसंधि, दिनचर्या आदि विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
 एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो यशवंत चौहान द्वारा व्यख्यान सत्र का समापन करते हुए आयुर्वेद की महत्ता एवं सिद्धान्त विषय पर प्रकाश डाला गया। सत्र का संयोजन डॉ रफीक एवं एडमिनिस्ट्रेटिव प्रबन्धक संजीव सिंह एवं संचालन पीआर हेड संजीव शर्मा द्वारा किया गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!