News

राज्यमंत्री ने किया अहरौरा के 6 बूथ समितियों का सत्यापन

अहरौरा (मीरजापुर )।

अहरौरा भाजपा मण्डल के सेक्टर शक्ति केंद्र नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा जिला मिर्जापुर के अंतर्गत 6 बूथ समिति के सत्यापन का कार्यक्रम  ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रमाशंकर सिंह पटेल बूथ सत्यापन अधिकारी एवं सेक्टर संयोजक संतोष कुमार शक्ति केन्द्र  नगरपालिका इंटर कॉलेज, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह के उपस्थिति में कुल 6 बूथ समितियों के सत्यापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

तत्पश्चात ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्य नाथ जी के शासन के कार्य काल व 4साल में हूए प्रगति व उपलब्धियों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।

शारदा सिंह, श्वेता सिंह , माखन सिंह , डा. रामजी प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति, जयकिशन जायसवाल, आशीष अग्रहरि, उमेश केशरी, अरविंद कुमार अग्रहरि, प्यारेलाल विश्वकर्मा एवं
बूथ अध्यक्षगण प्रहलाद विश्वकर्मा, कवि प्रजापति, विनोद कुमार सोनकर, संदीप कुमार केसरी, मनोज मोदनवाल के साथ प्रमुख रूप से अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!