अन्याय के खिलाफ

किसानों की समस्याओं को लेकर सपा ने भरी हुंकार

० धान क्रय का भुगतान नहीं हुआ तो होगा आन्दोलनः देवी प्रसाद चौधरी

मीरजापुर।

किसानों की धान क्रय व भुगतान एवं खाद, यूरिया की उपलब्धता की माॅग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पाचं सूत्रीय माॅग पत्र गुरूवार को सौपा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि किसानों के धान का क्रय का मूल्य न मिलने से उनके परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। गेहूॅ के रोपाई हो गई है खाद की आवश्यकता है जनपद के सोसाईटों पर खाद उपलब्ध न होने से किसान परेशान है और वह मार्केट से ऊचे दाम पर खरीदनें को मजबूर है।

लालगंज तहसील क्षेत्र के दर्जनों गाॅव से प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के तरौली सोनाई गाॅव निवासी बिचैलिये ने किसानों के लाखों रूपये के धान खरीद कर फरार हो गया है। भाजपा सरकार में किसान परेशान है। उन्होने लगे हाथ जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन अगर चेत जाय तो किसान परेशान नही ंहोगा। किसानों का धान क्रय का भुगतान नहीं हुआ तो होगा आन्दोलन किया जायेगा।

धरना प्रदर्शन में अभय यादव, राज मिश्रा, रामनरेश यादव, घनश्याम साहू, नागेन्द्र तिवारी, अरशद अली, शिवअचल यादव, श्याम मोहन यादव, मनोज चौहान, सलीम बादशाह, आशीष त्रिपाठी, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!