मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के द्वारा बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर Best Electoral practices Award 2021 (निर्वाचन प्रबन्धन) हेतु चयन किया गया हैं। उक्त आशय की जानकारी देते हुये श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्त प्रदेश लखनऊ के द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित एक पत्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 25 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाले बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर Best Electoral practices Award 2021 के लिये चयन किया गया है। उन्होने बताया कि बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। किन्तु कोविड प्रोटोकाल के दृष्टिगत उक्त समारोह में पुरस्कारों के वितरण का कार्यक्रम नही किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतएव उपरोक्त पुरस्कार से सम्बन्धित प्रशस्ती पत्र एवं मोंमेन्टो शीघ्र ही आपको (जिलाधिकारी को) प्रेषित कर दिया जायेगा। उक्त अवार्ड की सूचना प्राप्त होने पर जनपद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को इस बड़ी उपलब्धी के लिये बधाई दी हैं।
निर्वाचन प्रबन्धन के लिये जिलाधिकारी को मिला Best Electoral practices Award 2021
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





