विधानसभा चुनाव 2022

मिर्जापुर में शान्तिपूर्ण ढंग मतगणना हुआ सम्पन्न: मतगणना कार्य में योगदान देने वाले सभी अधिकारियो कर्मचारियो का किया धन्यवाद

मीरजापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतगणना कार्य आज जनपद के 05 विधानसभाओ में मतगणना सकुशल सम्पन्न हुआ। शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना सम्पन्न कराने के दृष्टिगत प्रत्येक विधानसभाओ के प्रेक्षकगण सुश्री अनुसुआ दत्ता बरूआ, एम वल्लालर, श्रीमती मोनिका मलिक, विजय पाल सिंह, पी दयानन्द के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  अमरेन्द्र कुमार वर्मा पूरे मतगणना परिसर व कक्ष में भ्रमण कर निगरानी करते रहें।

मण्डलायुक्त  योगेश्वर राम मिश्र भी मतगणना स्थल पर पहुॅचकर व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने मतगणना सकुशल सम्पन्न होने पर मतगणना कार्य में लगे अधिकारियो, मतगणना कार्मिको, पुलिस अधिकारियो, पुलिस बल व केन्द्रीय बल के जवानो सहित सभी प्रत्याशियो एवं मीडिया प्रेस प्रतिनिधियो को धन्यवाद दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!