विधानसभा चुनाव 2022

यूपी में भाजपा के ऎतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने निकाली विजय जुलूस

अहरौरा (मिर्जापुर)।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के फिर से सरकार बनने पर एंव मड़िहान विधानसभा से पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय जुलूस। दिन गुरुवार को शाम मण्डल अध्यक्ष अहरौरा महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ा के धुन पर, पूरे नगर में भ्रमण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह अग्रहरि, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मण्डल महामंत्री जयकिशन जायसवाल आशीष अग्रहरि कृष्ण कुमार तिवारी रिंकू सोनकर आनन्द कुमार राघवेंद्र सिंह मनोज मोदनवाल विनोद पटेल उमेश केशरी मनोज सोनकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!