◆ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अन्तर्गत हुआ आयोजन
मिर्जापुर।
नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मंगलवार दोपहर लालडिग्गी स्थित आशीर्वाद लॉन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सामाजिक समरसता के अन्तर्गत अयोजित आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं पोषण अभियान कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए।

पंडित दीनदयाल और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर शुभारंभ किया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे नपाध्यक्ष ने आंगनबाडी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वारियर्स आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

वृहद टीकाकरण अभियान की इस उपलब्धि को प्राप्त करने में आंगनबाड़ी, आशाओं का अथक परिश्रम और योगदान है और ये महिलाएं महिला सशक्तीकरण की प्रतीक भी है। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा सिंह पटेल, महामंत्री प्रत्याशी टंडन, उपाध्यक्ष उमा जायसवाल, श्वेता गुप्ता, सूर्या दुबे, मीडिया प्रभारी सुनीता शर्मा, मंडल अध्यक्ष साधना गुप्ता, मंडल महामंत्री रिचा आदि उपस्थित रही।






