मिर्जापुर

आईएएस बने शिक्षामित्र पुत्र विवेक कुमार मौर्य,  क्षेत्र मे खुशी की लहर

मिर्जा़पुर।
सिटी विकास खंड के अघवार गाँव के विवेक कुमार मौर्य ने संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम-2021 में 417 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। विवेक कुमार मौर्य का जन्म सिटी ब्लाक के ग्राम अघवार में वर्ष 1997 में हुआ। तीन भाइयो में सबसे छोटा विवेक कुमार मौर्य शुरु से ही होनहार था। उनकी स्कूलिंग पीएसी मॉडल स्कूल मिर्जापुर और हाईस्कूल से इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई सेंट मेरी स्कूल मीरजापुर से हुई थी। वर्ष 2017 में काशी हिन्दू विश्विद्यालय वाराणसी से बीएसी की उपाधि प्राप्त किया। विवेक के पिता विपिन बिहारी मौर्य पेशे से कृषक है। माता ब्रम्हा कुमारी कंपोक विद्यालय अघवार में शिक्षा मित्र है। इससे पहले ववेक का वर्ष 2018 में सहायक वैज्ञानिक मौसम विभाग में चयन हुआ था।
मौजूदा समय मे विवेक कुमार मौर्य सहायक मौसम वैज्ञानिक के पद पर प्रयागराज में कार्यरत है। विवेक ने इस सफलता का श्रेय अपने बाबा स्व लल्ला प्रसाद मौर्य व चाचा रामबिहारी मौर्य को दिया है। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त आयकर भारत सरकार  अरविंद कुमार सिंह, के बी पीजी कॉलेज मीरजापुर के राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार सिंह चन्देल, उप-सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज डॉ देवब्रत सिंह, डॉ धनञ्जय सिंह, अस्तित्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनओपीआरयूएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश अग्रहरि आदि ने बधाई देते हुए विवेक कुमार की उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!