मिर्जापुर

प्रदेश को जल जीव कृषि क्षेत्र में विकसित करने के लिए शासन स्तर से किया जायेगा आवश्यक प्रयास: डा0 संजय निषाद

  • मीरजापुर।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के मार्ग निर्देशन में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत राज्य स्तरीय मत्स्य विकास आधारित वेबिनार एवं तकनीकी परामर्श का प्रसारण दिनांक 24.06.2022 को समय 11ः00 बजे से 04ः00 बजे तक मत्स्य चेतना केन्द्र, उ0प्र0 लखनऊ से किया गया, जिसका प्रसारण जनपद स्थित विकास भवन सभागार, पथरहिया में किया गया। वेबिनार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में जनपद के लगभग 300 मत्स्य पालक, उद्यमी एवं व्यवसायियों को मत्स्य पालन की विविध विधाओं पर जानकारी दी गयी। वेबिनार/प्रशिक्षण में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक, केन्द्रीय मीठा जल जीव पालन अनुसंधान संस्थान के निदेशक, मत्स्य निदेशक, उप निदेशक एवं प्रगतिशील मत्स्य पालकों द्वारा मत्स्य पालन, मोती पालन, ताजे जल में झींगा पालन एवं पंगेशियस मछली के उत्प्रेरित प्रजनन एवं प्रदेश में मत्स्य पालन/उद्यम को बढ़ावा देने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कैबिनेट मंत्री, डा0 संजय निषाद द्वारा प्रदेश में मात्स्यिकी क्षेत्र के विकास के हेतु संचालित हो रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राज्य स्तर से संचालित होने वाली निषादराज बोट योजना, मुख्यमंत्री सम्पदा योजना मत्स्य, पालकों हेतु के0सी0सी0 एवं मछुआ दुर्घटना बीमा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मंत्री जी द्वारा बताया गया कि प्रदेश को जल जीव कृषि के क्षेत्र में विकसित करने के लिए जो भी संभव होगा शासन स्तर से आवश्यक प्रयास किया जायेगा ताकि उत्तर प्रदेश व देश में मत्स्य पालन/उद्यम /उद्यमिता के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार निषाद, उप निदेशक मत्स्य मुकेश कुमार सारंग, सहायक निदेशक मत्स्य राजीव कुमार गुप्ता, मत्स्य निरीक्षक शिव प्रकाश मिश्र, विवेक तिवारी, मत्स्य विकास अधिकारी अभिषेक वर्मा, संजय कुमार जायसवाल तथा प्रगतिशील मत्स्य उद्यमी अशोक कुमार वर्मा एवं नीरज रस्तोगी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!