मिर्जापुर

आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र अधिकारों के रक्षा के लिए तत्कालीन जनसंघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का जताया आभार

मिर्जापुर।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आपातकाल “48 वां काला दिवस” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए स्वतंत्रता सेनानीगण का स्वागत व अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री उ0प्र0 सरकार दयाशंकर सिंह ने आपातकाल के बारे में बताते हुए कहाकि 25 जून 1975 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा आपातकाल लागू कर देश में लोकतंत्र की हत्या की गई।
   आपातकाल में मानवाधिकारों का हनन, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध, राजनैतिक दलों की गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई थी। समस्त विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। आपातकाल के विरोध एवं लोकतंत्र अधिकारों के रक्षा के लिए तत्कालीन जनसंघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण देश मानवाधिकारों के हनन के लिए 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाता है।
     इस अवसर पर मीसाबंदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी ने किया। उक्त सभा को मा0 सांसद राज्यसभा राम शकल, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, अनिल सिंह, मनोज श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
     जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, संजय भाई पटेल, ज्वाला प्रसाद शुक्ला, दिनेश तिवारी, विपुल सिंह, निर्मला राय, रविशंकर पाण्डेय, दिनेश वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, हेमन्त त्रिपाठी, डॉ0सी0एल0 बिन्द, गौरव ऊमर, नितिन गुप्ता, संजय यादव, प्रणेश प्रताप, हर्षित सिंह, शिव शरण राय, अखिलेश सिंह, विवेक बरनवाल, विरेन्द्र कुमार मौर्य, रामकुमार विश्वकर्मा, सिद्धार्थ मिश्र मोंटी, राजेश कुमार, नागेश्वर तिवारी समेत मण्डल अध्यक्षगण, जिला कार्यसमिति सदस्यगण, प्रकोष्ठ व विभाग संयोजक व सह संयोजकगण समेत अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया।
मंत्री ने की चाय पर चर्चा
जिला कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सिंह के आवास पर मंत्री  जी चाय पर चर्चा किए। लोगों से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रणेश प्रताप सिंह, हर्षित सिंह, पंकज चंदेल मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!