
विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
चुनार।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विहिप के जिला मंत्री गोपाल केसरी एवं बजरंग दल के नगरध्यक्ष शौरभ सिंह के नेतृत्व मे तहसील मुख्यालय पहुंचकर उदयपुर राजस्थान में हिंदुओं की निर्मम हत्या पर विरोध जताते हुए महामहिम राष्ट्पति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद पटेल को सौपा। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह संयोजक चेतनरायन मौर्य, नंदलाल केशरी, अजीत कुमार, जय प्रकाश मौर्य, मदन लाल, जित्तू राम साहनी, विशाल शर्मा, विकास सिंह, महेश कुमार, आशीष कमलेश यादव, गौतम कुमार, मन्नू सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।





