शुभकामनाये

अनंता सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

मीरजापुर

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 4.0 अभियान के तहत संचालित 100 दिवस के विशेष अभियान का समापन करते हुए मिशन शक्ति अभियान 4.0 के संचालन में योदान प्रदान करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी व कर्मचारियों को अनन्ता के रूप में जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय वर्मा, जिल पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा, परियोजन अधिकारी डूडा श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री गिरीश दुबे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम के शुरूआत में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा मिश शक्ति अभियान 4 के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभ विभागों द्वारा प्रदान किये गये उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम अनन्ता के रूप में नारी सुरक्षा, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका में नजर आ रही महिला अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मुख्यरूप से जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला कार्यक्रम अधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा, अवर अधिकारी जिला पंचायत, महिला थानाध्यक्ष व अन्य कार्मिको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, सीटी द्वारा सभी महिलाओं अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्यो क सराहना करते हुए पुलिस विभाग द्वारा सदैव उनकी सहायता हेतु तत्पर रहेगा ऐसा आश्वासन दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि जनपद मीरजापुर में कुल 33 पिक बूथ प्रस्तावित हैं, पिक बूथ की स्थापना होने पर महिलाओं को सहायता मिलेगा। जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराते हुए महिलाओं, बालिकाओं के प्रति हिंसा के रोकथाम तथा महिलाओं के सहायता हेतु महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ क्था उ०प्र० रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष मुख्यमंत्री कन्य सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड- 19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, वन स्टॉप सेन्टर आदि के बारे में जानकारी देते हुए असहाय महिलाओं क योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने तथा सहायता प्रदान करने हेतु सभी उपस्थित संबंधित अधिकारीगणों व कर्मचारियों से सहयोग प्रदान किये जाने की अपेक्षा की गई कार्यक्रम का समापन जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर के कार्मिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!