यूपी स्पेशल

नवम्बर माह में लखनऊ की सड़को पर होगा बड़ा आंदोलन: बी पी सिंह रावत

  • लखनऊ/मिर्जापुर। 
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के  द्धारा लखनऊ में आज पुरानी पेंशन बहाली संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे प्रदेश भर से अनेकों कार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ साथ एनपीएस कार्मिक भी  सामिल हुए आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रदेश में सभी जिलों में कार्यकारणी गठन करने पर विचार करते हुए आगे के कार्यक्रमों पर जोर दिया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि गोरखपुर के बाद प्रदेश स्तर का यह दूसरा कार्यक्रम है जो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया गया है। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि आज के ऐतिहासिक कार्यक्रम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज जरूर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंचेगी बी पी सिंह रावत ने उम्मीद जताई है कि जल्द योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के लाखो एनपीएस कार्मिकों के हित में पुरानी पेंशन बहाली का एतिहासिक निर्णय लेंगे, नही तो अब समय आ गया है कि आगामी नवंबर माह में लखनऊ की सड़को पर बड़ा आंदोलन करने की रणनीति तैयार की जाएगी जिसमे पहले चरण में सभी मंडल मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली मांग के आयोजन किए जायेगे। 
कहा कि उसके बाद प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमे प्रदेश के हजारों एनपीएस कार्मिक सामिल होगे आज के शानदार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने सभी आभार व्यक्त किया है, जिसमे मुख्य रूप से विनोद बुद्धि राम , अजय कुमार द्विवेदी, प्रत्युष द्धिवेदी, गौरव उपाध्याय, राम लाल यादव, भाई लाल यादव, हरि शरण मिश्रा सहयोग किया, जिसमे मुख्य रूप से कार्मिक संगठनों में शशि सिंह, रुपेश सिंह श्रीवास्तव, राजीव यादव अंकुर कुमार त्रिपाठी, राम बृज रावत, ललन कुमार वीरेंद्र कुमार सामिल हुए।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!