भदोही

‘‘खेलेंगा भदोही, बढ़ेगा भदोही’’ हेतु कैम्पन के साथ ‘‘हर गॉव में खेल मैदान’’ की शुरूवात

0 हर गॉव में खेल का मैदान हो- जिलाधिकारी

0 प्रत्येक गॉव में खेल मैदान, ब्लाक में स्टेडियम हो, खेल सम्बन्धी बढ़े सुविधाए-डीएम

0 खेल विकास अभियान के अन्तर्गत हर गॉव में होगा खेल का मैदान

0 युवाओं के लिए खेल का मैदान कबड््डी का मैदान, अखाड़े वॉलीबॉल कोर्ट, ओपेन जिम, कसरत करने के अन्य संसाधन तथा विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर बल

0 खेल मैदान व तालाब अविलम्ब हो अवैध कब्जा मुक्त-जिलाधिकारी

0 अमृत सरोवर क्षेत्र को डेवलप करते हुए इको टूरिज्म पार्क, फुटपात ट्रैक, ओपेन जिम सहित समग्र विकास पर बल

भदोही। 

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के दृष्टिगत ‘‘खेलेंगा भदोही, बढ़ेगा भदोही’’ कैम्पन के साथ ‘‘हर गॉव में खेल मैदान’’ में का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि हर गॉव में खेल का मैदान हो व विकास खण्ड स्तर पर स्टेडियम/मीनी स्टेडियम का निर्माण हो खेल सम्बन्धी सुविधाए बढ़े तथा अमृत सरोवर के आसपास के क्षेत्र को डेवलप करते हुए इको टूरिज्म पार्क, फुटपात ट्रैक, ओपेन जिम, के क्रियान्वयन पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि खेल विकास अभियान के अन्तर्गत खेल मैदान/क्रिडा स्थल में मुख्य रूप से खेल सुविधाओं व युवाओं के खेलने के लिए टैªक, कबड््डी का मैदान, कुश्ती अभ्यास हेतु अखाड़ो, वॉलीबॉल कोर्ट, ओपेन जिम, कसरत करने के अन्य संसाधन तथा विभिन्न खेल सामग्री उपलब्ध हैं। इसके साथ ही गॉव में ओपेन जिम व पार्क की सुन्दरीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी की ग्रामीण इलाकों में खेल विकास की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से जनपद में भदोही खेल विकास अभियान के अन्तर्गत जनपद की सभी 546 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी खेलों को बढ़ावा देने व युवाओं की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे है। प्रदेश के अन्तिम गॉव तक विकास की रोशनी पहुॅचे, प्रदेश के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुॅचे इसके लिए मुख्यमंत्री जी सदैव समर्पित है।
जनपद में सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान हेतु खेल विकास अभियान के कार्ययोजना पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि खेल मैदान व अमृत सरोवर समग्र क्षेत्र विकसित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं तथा खेल मैदान के चिन्हितकरण व राजस्व क्रियान्वयन हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सभी एसडीएम व खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सभी के सामुहिक प्रयासों द्वारा खेल मैदान, लाईब्रेरी, अमृत सरोवर क्षेत्र को विकसित कराना सुनिश्चित करेंगे। राजस्व अभिलेखों में जिन तालाब व खेल के मैदानों पर अवैध कब्जा है उन्हें तत्काल हटाया जाए। यदि उसपर कोई गरीब आवासित है तो उसे पट्टा देकर अन्य पूर्न्वासित किया जाए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों द्वारा खेल मैदान हेतु स्थल का चिन्हिकरण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी से संवाद स्थापित कर कार्य शुभारम्भ का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकरियों को 10 दिन में विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!