भदोही

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिका परिषद भदोही को द्वितीय पुरूस्कार, पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने टीम सहित गुजरात पहुंच कर ग्रहण किया अवॉर्ड

भदोही। 

भारत सरकार द्धारा प्रधानमन्त्री आवास योजना (शहरी) में प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका परिषद भदोही को द्वितीय पुरूस्कार मिला है। पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी गुजरात के राजकोट पहुंंच कर अवार्ड प्राप्त किया।

गुरुवार को यह पुरस्कार राजकोट में अयोजित इंडियन अर्बन हाउसिंग कांनकलेव-2022 में उन्हें प्रदान किया गया।
सर्वश्रेष्ठ नगर स्तरीय तकनीकी सेल CLTC में भदोही को  अवॉर्ड मिला है। पूर्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के साथ ईओ भदोही जी लाल, पीओ डूडा ने एक साथ अवॉर्ड ग्रहण किया।

19 से 21 अक्टूबर 2022 को राजकोट गुजरात में आयोजित इण्डियन अरबन हाऊसिंग कान्क्लेव – 2022 में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक (एचएफए) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार यशु रूस्तगी के अर्द्धशा०प०सं० 11-11011/1/2019 HFA-1 (FTS-9057776) दिनांक 03.10.2022 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अवार्ड 2021 हेतु उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड दिये जाने थे।

गुरुवार को  राजकोट, गुजरात में आयोजित होने वाले इण्डियन अरबन हाऊसिंग कान्क्लेव 2022 में प्रदान किये गये। प्रदेश में जनपद स्तर पर दिये गये अवार्ड एवं प्रतिभागियों   सर्व्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निगम आगरा को प्रथम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका परिषद भदोही को द्वितीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायत किरौली, आगरा को द्वितीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ नगर स्तरीय तकनीकी सेल (CLTC) – आगरा एवं भदोही को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम में अवार्ड ग्रहणकर्ताओं में परियोजना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं सी०एल०टी०सी० इंजीनियर भी सम्मिलित रहे।

 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!