News

562 रियासतों के राजाओं से बात करके देश में एक कानून बनाने का कार्य लौह पुरूष ने किया: बृजभूषण सिंह

मिर्ज़ापुर

सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147 वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय आये हुए मुख्य वक्ता बृजभूषण सिंह जी का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ में नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल जी का जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव जी अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष जी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात मुख्य वक्ता बृजभूषण सिंह जी ने आये हुए सभी जिला पदाधिकारी व मण्डल पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सरदार पटेल ऐसे महापुरुष थे जिसे भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

देश के प्रथम गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। जरा सोचिए देश में यदि सरदार पटेल व भीमराव अम्बेडकर जी ना होते तो एक देश में कितने और देश होते और उनके देश के प्रति श्रद्धा- भक्ति व देश प्रेम ना होता तो देश का क्या होता। देश की स्वतंत्रता के लिए कितनी लड़ाइयां लड़ी होंगी और देश को आजाद कराया। सरदार पटेल ने देश को अखण्ड भारत बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया। आज हम उनकी जयंती को “राष्ट्रीय एकता” दिवस के रूप में मनाते हैं। सरदार पटेल के एक आह्वान पर देश के लाखों किसान आन्दोलन में हिस्सा ले लेते थे। उसी समय बारदौली की महिलाओं ने उन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा थी।

पटेल जी जब देश के प्रथम गृह मंत्री थे उस समय देश के कई राज्य में अलग – अलग रियासतें व अलग – अलग कानून हुआ करता था। उन्होंने इन 562 रियासतों के राजाओं से बात करके देश में एक कानून बनाने का कार्य किया के साथ – साथ अनेकानेक सरदार पटेल के व्यक्तित्व के बारे विस्तृत बताया। इस गोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव रहे।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, विपुल सिंह, श्याम सुन्दर केशऱी, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, नितिन गुप्ता, गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप, नगर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रेमशीला सिंह, सिद्धार्थ मिश्र मोंटी, राम कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार, नागेश्वर तिवारी, अमित चन्देल, अमित कुमार सिंह, जान्हवी प्रकाश तिवारी, उमा जायसवाल, प्रसून पुजारी के साथ – साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!