News

राजाराम मोहन राय की 250 वी जयन्ती वर्ष पर महिला विद्यालयों ने निकाली महिला सशक्तिकरण की जागरूकता रैली

◆ रैली के समापन में मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, कहा राजा राममोहन राय ने समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़कर महिलाओं को किया सशक्त
मिर्जपुर।
राजाराम मोहन राय की 250वी जयन्ती वर्ष पर नगर के कई महिला विद्यालयों द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।इस रैली में महर्षि दयानंद बालिका इण्टर कॉलेज,सुन्दर मुन्दर जायसवाल बालिका इण्टर कॉलेज,हिन्दू बालिका विद्यालय,आर्यकन्या पाठशाला इण्टरमीडिएट कॉलेज,स्व०काशीराम राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की बालिकाओं ने भाग लिया। रैली जीआईसी कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के कई मार्गो से गुज़रते हुये त्रिमोहानी स्थित शहीद उद्यान में रैली का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जहा उन्होंने राजा राममोहन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि राजा राममोहन राय की 250वी जयन्ती वर्ष पर नगर के महिला विद्यालयों ने महिला सशक्तिकरण की जागरूकता रैली निकाल कर समाज को एक संदेश देने का काम किया। देश की महिलाओं को अब बराबर का हक मिला है। समाज के हर वर्ग, क्षेत्र में अब महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चलती है।राजा राममोहन राय ने ही महिला सशक्तिकरण की पहल कर समाज मे फैली कुरीतियों का जमकर विरोध किया था। उन्होंने सती प्रथा, बाल विवाह जैसे कई कुप्रथाओं के खिलाफ कानून बनाकर महिलाओं को सशक्त करने का काम किया था। आज पूरा भारत उनकी 250वी जयन्ती वर्ष मनाकर उनको श्रद्धाजंलि दे रहा है। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य राजकुमार दिक्षित, सुंदर मुन्दर प्रधानचार्य सुनीता पाण्डेय, स्व०काशीराम प्रधानाचार्य अनिता यादव, आर्यकन्या पाठशाला प्रधानचार्य रीता वर्मा, महर्षि दयानन्द प्रधानाचार्या विजयबाला श्रीवास्तव, हिन्दु बालिका प्रधानाचार्या रानी श्रीवास्तव, अनूप कुमार, जय सिंह, संजय कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, नीरज कान्त, बृजेश कुमार पाण्डेय, कमलेश कुमार आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!