पडताल

अपर जिला जज ने किया वृृद्धाश्रम का निरीक्षण: आश्रम में कुल 55 वृद्धजन हैं, जिनकी सेवा में 15 कर्मचारी लगे रहते हैं

मिर्जापुर।  

सोमवार को वृद्धाश्रम मे रहने वाले वृद्धो का हाल खबर लेने अपर जिला जज लालबहादुर यादव समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विन्ध्याचल स्थित वृृद्धाश्रम का निरिक्षण किया। उन्होंने वृद्धो को मिल रहे भोजन, किचन, साफ सफाई आदि का जायजा लिया और एक एक वृद्ध जनो से मिलकर उनकी बातो को सुना।

कभी जवानी की दहलीज पर अपनी हुन्कार भरने वाले समय के साथ आगे बढ़ते हुए वृद्धावस्था में अपनी बेबसी पर जज के सामने भावुक हो गए। जिन्हें जीवन के हर पथ पर साथ रहने का भरोसा श्री यादव ने दिया। लोगों के स्वास्थ्य की भी जानकारी लेते हुए दवा की उपलब्धता के बारे में जाना। आवासीय क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद टीम के साथ किचन का भी निरीक्षण किया।
वृद्धाश्रम में नये मीनू के अनुसार अब आश्रम में रहने वालों को पौष्टिक भोजन के साथ ही प्रतिदिन दूध को शामिल किया गया है। इसके अलावा दही और फल भी देने का निर्देश मिला है। सोमवार को वृद्धाश्रम में पहुंचे अपर जिला जज लाल बहादुर यादव ने लोगों के रहने वाले स्थान पर सफाई के साथ ही उनके द्वारा प्रयोग किए जा रहे बिस्तर और कपड़ों की सफाई पर ध्यान दिया। हाल में रहने वाले वृद्धजनों से वार्ता कर मिल रही सुविधा के बारे में जाना।
अपनत्व भरे स्नेह के बीच लोगों ने अपने घर के बारे में जानकारी देने के साथ ही मिल रही सुविधा के बारे में बताते हुए संतुष्टि जताया। वृृद्धाश्रम केे प्रबंधन में लगे संजय शर्मा एवं केयर टेकर जफर हाशमी ने अवगत कराया कि अब प्रतिदिन रात में भोजन के बाद एक गिलास दूध दिया जा रहा है। आश्रम में कुल 55 वृद्धजन हैं, जिनकी सेवा में 15 कर्मचारी लगे रहते हैं। अपर जिला जज लाल बहादुर यादव ने वृृद्धाश्रम कर्मियों के उत्साह और लगन की सराहना करते हुए वृद्ध जनों की सेवा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के प्रोटोकॉल अधिकारी दीपक श्रीवास्तव साथ मौजूद थे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!