ड्रमंडगंज, मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव निवासी दमा रोग से पीड़ित 70 वर्षीय किसान सरजू प्रसाद अपने पुत्र दयाशंकर के साथ मंगलवार सुबह बाइक से प्रयागराज स्थित निजी अस्पताल में दवा करवाने गये हुए थे, जहां देर शाम लौटते समय शाम साढ़े सात बजे के करीब रतेह चौराहा पहुंचे तो बेटे से रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा जलाए गए अलाव को देखकर हाथ सेंकने की इच्छा जताई। बेटे के साथ सरजू प्रसाद अलाव तापने लगे कि अचानक अलाव तापते समय जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में ठंड से कांप रहे वृद्ध की मौत हो गई। अगल बगल मौजूद स्थानीय लोग वृद्ध की अचानक मौत से अवाक रह गए। स्थानीय निवासी मनोज सोनी ने विवेक सिंह, मूंगनाथ चौरसिया, ब्रह्मानंद मिश्र, किशुन लाल चौरसिया, शिव लाल की मदद से अपने निजी वाहन से वृद्ध के शव को उसके घर भिजवाया। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। सरजू प्रसाद दमा रोग से काफी दिनों से पीड़ित थे। मृतक के एक पुत्र हैं दो पुत्रों की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की पत्नी जमुना देवी पति की मौत की खबर पाकर बेसुध होकर रोने बिलखने लगी। कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी रतेह चौराहा पर तहसील प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नही किए जाने पर आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने भीषण ठंड को देखते हुए अलाव जलाने की मांग किया है।
प्रयागराज से इलाज करवाकर लौट रहे किसान ने रास्ते मे बेटे से बाइक रुकवाई और तापने लगा अलाव, मौत
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





