क्राइम कंट्रोल

घरेलु हिंसा तथा दुष्कर्म का आरोपी देवर गिरफ्तार 

मिर्जापुर।  

                    थाना राजगढ़ जनपद  पर 22 नवंबर 2022 को इसी थाना क्षेत्र की निवासिनी एक महिला द्वारा अपने साथ ससुर व देवर द्वारा घरेलु हिंसा करने व यौन उत्पीड़न के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। इस आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0- 32/22 धारा 498ए, 354ए, 323भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

                  पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा महिला के साथ हुई उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिए गए। निर्देश के अनुक्रम में रविवार 26 फरवरी 2023 को प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव मय पुलिस बल द्वारा थाना राजगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विकास सोनी पुत्र ज्ञानचन्द्र सोनी निवासी राजगढ़ थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर (देवर) को गिरफ्तार किया गया।

मुकदमा उपरोक्त में विवेचना में पाये गये पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त विकास सोनी उपरोक्त का चालान अन्तर्गत धारा 498ए, 354ए, 376, 504, 506, 323 भादवि में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!