धर्म संस्कृति

गायत्री महायज्ञ, पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं सहस्त्रवेदीय दीप महायज्ञ हेतु ब्लाक प्रमुख ने किया भूमिपूजन

मिर्जापुर।  

अखिल विश्व गायत्री परिवार राजगढ़ मिर्जापुर के तत्वावधान में प्राचीन हनुमान मंदिर हिनौता के प्रांगण में 1 मार्च से शुरू हो रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं सहस्त्र वेदीय दीप महायज्ञ के आयोजन से पूर्व रविवार को गायत्री पूजन एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम ब्लाक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा संपन्न किया गया। उन्होने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया।

   आयोजक मंडल ने बताया कि एक मार्च को सुबह 7:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 2 मार्च को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक देव पूजन यज्ञ होगा। 3 मार्च से 5 मार्च तक सुबह 7:00 से 11:00 तक यज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रति दिन सांय 6 से 9 बजे तक युग संगीत एवं प्रज्ञा पुराण कथा होगा। 5 मार्च को सहस्त्र वेदी गायत्री दीप महायज्ञ संपन्न होगा।

अपेक्षा की गयी है कि सभी महिलाए पीली साडी मे आये और पुरुष भारतीय परिधान धोती पहनकर आहुति अवश्य डाले।  रविवार को संपन्न पूजन कार्यक्रम मे राजगढ़ ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण पाण्डेय, शिवशंकर भारती, हेमलता सिंह, संजय सिंह, महेन्द्र सिंह, सन्ध्या सिंह, अवधेश कुमार, धीरेन्द्र सिंह, दिनेश वर्मा आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!