क्राइम कोना

सामान समेटते समय सुटकेश गिरने से घर मे घुसे चोर पकड़ाये

मड़िहान, मिर्जापुर। 


घर मे घुसकर सामान समेटते समय चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। मामला दीपनगर कस्बे में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े की बतायी गयी। ग्रामीणों ने कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर कस्बे में पुलिस गश्त के बावजूद आये दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है। चोरों का आतंक इतना बढ़ गया कि पुलिस की नाक में दम कर दिये। कस्बे के लोग पुलिस का भरोसा छोड़ रतजगा करने लगे।

मनबढ़ चोर दिनदहाड़े चोरी की योजना बना लिए। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में देशी ठेका के बगल बिक्रम प्रजापति का घर है। बृहस्पतिवार को दरवाजा खुला देख दिनदहाड़े घर मे एक चोर घुस गया। घर का कीमती सामान बटोर रहा था। संयोग था कि अटैची उतारते समय उसके हाथ से छूट गया। जमीन पर गिरते ही उसमें रखा सामान बिखर गया। आवाज सुनकर महिलाएं कमरे में पहुँच गयी। कमरे का नजारा देख घर के लोग भौचक्के रह गए। एक बार तो भागने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर तब तक गांव के लोग मौके पर पहुँच गये। बताया गया कि उसकी मां एक चर्चित डाक्टर की नर्सिंग होम में झाड़ू पोछा करती है। इसलिए वह पुलिस की कार्रवाई से बच निकलता था।
थाना प्रभारी कमल टावरी का कहना है कि युवक नशे में धुत था। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!