ज्ञान-विज्ञान

जेपी सीमेंट फैक्ट्री का मिर्जापुर के 10 विद्यालयो के विद्यार्थियो ने किया औद्योगिक भ्रमण

मिर्जापुर। 

विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर द्वारा बुधवार 29 मार्च को औद्योगिक संस्थान जे पी सीमेंट फैक्ट्री चुनार का भर्मण कराया गया। इस कार्यक्रम में कुल 90 छात्र एवम 15 अध्यापकों ने भ्रमण किया।                   कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण से दो बसों द्वारा बच्चे भ्रमण के लिए निकले। राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित एवम उप प्रधानाचार्य जय सिंह एवं सुशील कुमार पांडेय समन्यवक ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

जेपी सीमेंट फैक्ट्री चुनार पहुचने पर जय ज्योति इटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरनाथ तिवारी एवम फैक्टरी के यूनिट इंचार्ज मितेश कुमार सिंह ने बच्चो का स्वागत किया। बच्चो के ग्रुप को एक एक बार कर हेलमेट प्रदान किया गया। फ़िर छात्रों को फैक्ट्री के विशेषज्ञ इंजीनियर ए के सिंह, सेफ्टी इंजीनियर ऐ च के वर्मा ने सामने बनाने की कंट्रोल यूनिट, बनाने के सभी प्रक्रिया को फैक्ट्री में दिखाया।सीमेंट फैक्ट्री की कंट्रोल लैब में विशेषज्ञ राहुल तिवारी ने पूरी प्रक्रिया को छात्रों को समझाया। बच्चो ने पूरी फैक्ट्री में सीमेंट बनाने की प्रक्रिया को 3 घण्टे तक दिखाया गया।

इस भ्रमण कार्यक्रम में दो विशेषग्यो द्वारा व्याख्यान दिए गए।विशेषज्ञ इंजीनियर एके सिंह ने बताया कि सीमेंट के निर्माण में जिप्सम, फ्लाई ऐश, क्लिंकर आदि मिलाकर निर्माण किया जाता है। सीमेंट दो प्रकार का होता है ओपीसी, पीपीसी। ओपीसी का प्रयोग प्रोजेक्ट जैसे पिलर, पूल आदि बनाने में किया जाता है, जबकि ओपी सी का प्रयोग घर आदि के निर्माण में किया जाता है।

सेफ्टी विशेषज्ञ एच के वर्मा ने बताया कि सीमेंट बनाने की प्रक्रिया में सेफ्टी की अधिक जरूरत पड़ती है। जैसे फैक्टरी में हेलमेट, ग्लब्स, मास्क आदि का प्रयोग जरूरत पड़ती है। साथ ही फैक्ट्री में जूते अवश्य पहन करके ही जाय।उन्होंने बताया कि आग पांच प्रकार के होते है। इनसे बचने के पूरे उपाय अलग अलग तरीके से किये जाते है। इसमे सेफ्टी की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चो ने विशेषग्यो से बहुत सारे प्रश्न पूछे, जिनका विशेषग्यो द्वारा पूर्णत उत्तर दिए गए।

इस भ्रमण कार्यक्रम के बच्चो के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विशेषग्यो के उत्तर देने के लिए रौनक आर्यकन्या इटर कॉलेज, मनीषा कुमारी काशी राम राजकीय बालिका, दीपिका दुबे गुरु नानक गर्ल्स, तेजस्वी गुरुनानक इटर कॉलेज, ओनम सिंह गुरु नानक को मेडल देकर एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीकांत सिंह, संजय, लाल जी पटेल, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, विनायक मिश्र, यथार्थ पांडेय ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!