धर्म संस्कृति

रामनवमी पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा; जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा अहरौरा नगर

अहरौरा, मिर्जापुर।

विश्व हिन्दू परिषद अहरौरा नगर की ओर से श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद अहरौरा नगर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति के नेतृत्व में दिन गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा रथ पर श्रीराम चन्द्र और हनुमान जी एवं भारत माता रथ पर सवार होकर डीजे की धुन पर भक्तगण सत्यानगंज में स्थित मोहल्ला (राधा कृष्ण मन्दिर) से नई बाजार, चुंगी, संकट मोचन हनुमान मंदिर पर आरती करके, नई बाजार, अस्पताल से होते हुए, कुशवाहा नगर, चौक बाजार, तकिया, खरंजा, सम्मेत्तर, साईबाबा से होते हुए पुनः उसी रास्ते से होकर राधा कृष्ण मन्दिर स्थल में समापन किया गया। इसी दौरान दो घोड़े पर रामभक्त झण्डा लेकर चल रहे थे।

नगर में निकली भव्य शोभायात्रा में भ्रमण हजारों भक्तगणों ने जय श्रीराम, भारत माता, वन्दे मातरम के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर। नगर अध्यक्ष ने बताया कि शोभा यात्रा का मुख्य आयोजन लोगों द्वारा राम नवमी के पावन त्यौहार हिन्दू धर्म में राम नवमी के त्यौहार एक पवित्र त्यौहार है, हिन्दू धर्म के लिए यह गर्व की बात है। इस शोभायात्रा यात्रा में हिंदुओं को एकत्र होने का संदेश दिया गया।

इस शुभ अवसर पर शोभा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष अहरौरा महेन्द्र सिंह अग्रहरी, निवर्तमान सभासद आनंद अग्रहरि, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ अग्रहरि, विनोद पटेल, कृष्णा तिवारी, उमेश केशरी, अखिलेश कुमार, विवेक कुमार, विकास चन्द्र अग्रहरि, बजंरग दल नगर संयोजक पंकज सोनकर, रामसेवक, संजय जायसवाल, रोशन अग्रहरि, त्रिलोकी केशरी, जितेन्द्र अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, जयकिशन जायसवाल के साथ सैकड़ो रामभक्त शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में नायब तहसीलदार चुनार अरुण कुमार यादव, क्षेत्रीय लेखपाल शेषमणि थाना प्रभारी निरीक्षक अहरौरा कुमुद शेखर सिंह और नगर चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह यादव, इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!