एजुकेशन

पृथ्वी को बचाने, “धरा को हरा” बनाने का प्राथमिक विद्यालय सिद्धी के बच्चो ने लिया संकल्प

मिर्जापुर।

प्राथमिक विद्यालय सिद्धी विकास खंड पहाड़ी में इको क्लब के सक्रिय बच्चों के द्वारा पृथ्वी दिवस का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्र के नेतृत्व में इको क्लब के बच्चों ने विद्यालय के सभी बच्चों को पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित किया।

बच्चों ने पृथ्वी को बचाने  के लिए “धरा को हरा” बनाने का संकल्प दिलाया और वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक के द्वारा  पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। बच्चों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के साथ उन्हें अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी इको क्लब से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!