नगर निकाय: चुनावी चकल्लस

नगर निकाय चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, यह अधर्म पर धर्म की अन्याय पर न्याय के बीच जंग हैं: डा. योगानंद गिरी

0 वैदिक संस्कृति के अनुसार विघ्न विनाशक गणपति की पूजा अर्चना
0 51 ब्राहमणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन, वेद मंत्रो से कार्यालय रहा गुंजायमान
मिर्जापुर।

नगर निकाय चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, यह अधर्म पर धर्म की अन्याय पर न्याय के बीच जंग हैं। जो हम सबके लिए चुनौती हैं। जिसे जाति और धर्म की दीवार दरका कर जनता खुदमनोज श्रीवास्तव लड़ रही हैं। उक्त उद्गार निर्दल प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव के चुनावीमनोज श्रीवास्तव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बाबा बूढ़ेनाथ मंदिर के महंत डा. योगानंद गिरी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, धर्म प्रेमी जनता स्वच्छ जन प्रतिनिधि चुनने को लिए बेताब है। उसे मोहरा नहीं चेहरा की पहचान है। इस बार धर्म युद्ध में शंखनाद हो चुका है।

इस मौके पर निर्दल प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव ने वैदिक संस्कृति के अनुसार विघ्न विनाशक गणपति की पूजा अर्चना किया। इस मौके पर करीब 51 ब्राहमणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया। वेद मंत्रो से कार्यालय गुंजायमान रहा। लोगों ने शंखनाद कर हर हर महादेव का जय घोष किया।

इस मौके पर विभिन्न समाज के लोगों ने जनपद के तेजतर्रार नेता मनोज श्रीवास्तव को अपना समर्थन देने का वादा किया । इसके साथ ही लोगों को घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करते हुए जनपद के विकास के लिए वोट मांगने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन के राजेंद्र जैन, श्यामकृष्ण गुप्ता, ओपी गुप्ता, स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष कैलाश सोनी, दीपचंद सोनी, गुड्डू सोनी, साहू समाज के अध्यक्ष राजेश साहू, सुरेंद्र गुप्ता, सतीश साहू, शिवा अग्रहरी, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता, संजय अग्रवाल, कृतार्थ बंसल, वरिष्ठ पत्रकार सलिल पांडेय, नागरिक संगठन के अरुण कुमार मिश्रा, व्यापार मंडल के अजय गुप्ता, रविंद्र जायसवाल,
ऐशवर्य गुप्ता, संतोषी निषाद, सरिता उमर, पूजा यादव, नीलम सिंह समेत हजारों की संख्या में समर्थक उमड़ पड़े थे ।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!