नगर निकाय: चुनावी चकल्लस

बसपा से चेयरमैन गुलाब मौर्य अपने सैकड़ो समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल; बोले- ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कर नपाध्यक्ष की कुर्शी पर ओमप्रकाश को बैठाना हैं: गुलाब मौर्य

अहरौरा, मिर्जापुर।

अहरौरा स्थित गोला कन्हैया लाल में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी हैं। इनके चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष मीरजापुर बृजभूषण सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सही प्रत्याशी को वोट करने की अपील करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहाकि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

विकास को रफ्तार देने के लिए प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव में सही प्रत्याशी का चुनाव करे। बीजेपी प्रत्याशी दावेदार को विजयी बनाए, जो जनता के पक्ष में है। क्षेत्र का विकास करा सके। फिर चाहे वह किसी भी दल या पार्टी का हो। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने जनता से वोट के मोल को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट हमारी ताकत है। इसका सही इस्तेमाल करें।

कहा कि निकाय चुनाव में सभी लोग अधिक से अधिक मतदान करें। भाजपा प्रत्याशियों को जीताएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं। निकाय चुनाव प्रभारी धर्मबीर तिवारी व सयोंजक राजेश हिन्द ने बताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से निकाय चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। सभी कार्यकर्ता एक होकर चुनाव में जुट जाएं।

उसी दौरान बसपा नपाप अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने अपने समर्थक गुड्डू सोनकर, अरविंद मौर्या, अब्दुल हमीद, दीपक मौर्या, सुनील जायसवाल जैसे सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा का सदस्यता ग्रहण करते हुए गुलाब मौर्या ने बताया कि इस बार ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर अहरौरा नगर पालिका में भाजपा के ही चेयरमैन बैठाना हैं।

इस दौरान निकाय चुनाव संयोजक राजेश सिंह हिन्द, सोनभद्र पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अग्रहरि, निर्वतमान नपाप अध्यक्ष गुलाब मौर्या, महामंत्री जयकिशन जायसवाल, नागेंद्र बहादुर सिंह, वेदप्रकाश और 25 वार्डो के सभी सभासद प्रत्याशी के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!