जन सरोकार

सेंट मेरीज स्कूल की ओर से महिला पुरूष श्रमिको को किया गया सम्मानित 

मिर्जापुर।

सोमवार 1 मई 2023 को सेंट मेरीज स्कूल के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान महिला पुरूष श्रमिक वर्ग को माल्यार्पण किया गया और उन्हे गिफ्ट दिये गये। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत प्रिन्सिपल फादर जैकब बोना डिसोजा द्वारा की गई। बच्चों के अनेक प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया गया। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रद्ध फादर जैकब बोना डीसूजा ने पूरुष श्रमिक वर्ग को माल्यार्पण किया तथा प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुशीला रेगी जी ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिला श्रमिक वर्ग को माल्यार्पण किया। भारत एक विकासशील देश है देश के विकास में किसान एवं श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। 1 मई को हम श्रमिक दिवस मनाते हुए, उनके श्रम का सम्मान करते हैं। इसके पश्चात् फादर जी ने सभी श्रमिकों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!