स्थानांतरण

मिर्जापुर के आठ खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्य क्षेत्र मे बदलाव

मिर्जापुर।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त आठ खंड शिक्षा अधिकारियो के कार्य क्षेत्र मे बदलाव किया है। सोमवार को स्थानांतरण सूची जारी करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को निर्देशित किया है।

स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों में जय कुमार यादव को हलिया से मुख्यालय, प्रतिभा सिंह को मुख्यालय के पहाड़ी, रविंद्र शुक्ला को मडिहान से सिटी, मनोज कुमार को सिटी से मड़िहान, आशुतोष कुमार तिवारी को संबंध मुख्यालय से लालगंज, संजय कुमार को लालगंज से राजगढ़, प्रकाश चंद यादव को राजगढ़ से हलिया और विमलेश कुमार त्रिपाठी को पहाड़ी से नगरपालिका स्थानांतरित किया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!