News

रोटरी क्लब विन्ध्याचल के आभार कार्यक्रम मे वर्ष भर के सेवा प्रदाताओं का किया गया सम्मानित; मयंक गुप्ता बने रोटेरियन ऑफ द ईयर, 5 बच्चियों को स्कूल जाने के लिए प्रदान किया साइकिल

मिर्जापुर।

शुक्रवार को देर शाम नगर के मध्य स्थित एक होटल में रोटरी क्लब विन्ध्याचल सत्र 2022-23 का एक भव्य कार्यक्रम ‘आभार उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे वर्ष क्लब को सहयोग करने वाले सभी लोगो का सम्मान किया गया। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यथिति भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और विशिष्ट अथिति नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने दीप प्रज्वलित कर के क़िया, जिसके बाद शशांक श्रीवास्तव ने गणेश वंदना की।

तत्पश्चात क्लब द्वारा 5 बच्चियों को स्कूल जाने के लिए सायकिल भी दिया गया। अध्यक्ष महावीर सेठिया ने स्वागत उद्बोधन रखा, तो सचिव सरीश सिंह ने एक वर्ष में क्लब ने क्या क्या कार्य किये सभी की विस्तृत आख्या रखा।

जिसके बाद अथितियों और पदाधिकारियों के द्वारा  सभी सदस्यों का सम्मान अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया, तो वही ऐसे भी कुछ सदस्य और संस्थाए जिन्होंने वर्ष साथ दिया उनका भी सम्मान किया गया। क्लब में 25 वर्ष पूर्ण कर चुके भूपेंद्र सिंह डंग को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तो वही मयंक गुप्ता को बेस्ट रोटेरियन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। अतः में केक काट कर रोटरी विन्ध्याचल का रजत जयंती वर्ष मनाया गया और सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी।

मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष भाजपा ने सभी को संबोधित करते हुए कहाकि रोटरी क्लब विन्ध्याचल द्वारा किये समाजसेवा के सभी कार्य अतुलनीय हैं। चाहे वो भोजन वितरण, कृतिम अंग वितरण, कंबल और वस्त्र वितरण हो या बच्चियों को साइकिल वितरण, रक्तदान शिविर ये सभी कार्य प्रसंशनीय हैं। आप लोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवाएं ऐसे ही पहुचाते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहाकि आज जो भी लोगो को अच्छे कार्यों के लिए अवार्ड मिला हैं  वो ऐसे ही आगे भी सेवा करते रहें। नगरपालिका परिसद भी आप सभी के साथ पूरी तन्मयता के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता में काम करेगी।

क्लब अध्यक्ष महावीर सेठिया ने अपने विदाई भाषण में सभी को कहाकि जिस तरह का सभी लोगो का सहयोग हमे मिलता रहा उसी साथ के साथ रोटरी विन्ध्याचल का यह 25 वॉ वर्ष भी अदभुत और यादगार बन सका सभी क्लब सदस्यो का उन्होंने आभार प्रगट किया। सचिव सरीश सिंह ने आए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया, तो कार्यक्रम का संचालन नीलू सिंह ने किया। एजी संजय कटारे, शुशील केशरवानी, संजय सिंह गहरवार, श्रीगोपाल सोनी, मयंक गुप्ता, शुशील सिंह, अमित सिंह, उदय गुप्ता, शुशील झुनझुनवाला आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!