खेत-खलियान और किसान

डोंगिया बांध व मेन कैनाल समिति की बैठक मे किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने हेतु कई प्रस्ताव पास 

अहरौरा, मिर्जापुर। 

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व गुरुवार को अहरौरा बांध पर स्थल पर डोंगिया बांध, मेन कैनाल समिति की नहरों के संचालन हेतु  उपेन्द्र प्रकाश सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मेन कैनाल नहर का संचालन तत्काल समय तीन बजे से चार बजे दिन 12 अक्टूबर के मध्य कर दिया जाए, गरई प्रणाली की चौकियां ब्रांच की नहर 15 अक्टूबर की सुबह सात बजे से संचालन कर दिया जाएगा।

भागवत ब्रांच व गरई नदी का संचालन 15 अक्टूबर को शाम चार बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा और अहरौरा बांध का पानी समाप्त होने के तत्काल बाद डोंगिया बांध से पानी लेकर में कैनाल की नहरों को संचालित कर दिया जाए आदि प्रस्ताव पास हुए। साथ ही नहरों के संचालन के समय में कटिंग को बांध दिया जाए व खरपतवार की सफाई कराकर सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहयोग से टेल तक पानी पहुंचा कर खरीफ फसल की सिंचाई सुनिश्चित करावे वर्षा होने की स्थिति में समय में परिवर्तन किया जा सकता है। इस समिति की अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह (भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रहलाद सिंह (भारतीय किसान यूनियन प्रदेश महासचिव), जैसराम सिंह, सतीश सिंह, वीरेन्द्र सिंह के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!