अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टीकला ओवरब्रिज के नीचे एक मकान में पंजाब नेशनल बैंक का मिनी शाखा खोलकर एक व्यक्ति संचालित करता था, जिसमें सैकड़ो लोगों ग्राहको का पैसा नही जमा करता था। सूत्रों के अनुसार लगभग एक हफ्ते से शाखा धारक अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर कही चला गया। उसके जाने से क्षेत्र में तेजी से हड़कंप मच गया कि वह सभी लोगों का पैसा लेकर भाग गया। गुरुवार को मानिकपुर निवासी नीतू कुमारी पुत्री शिवमूरत ने अहरौरा थाने पर लिखित तहरीर दिया कि शाखा संचालक शिवम केशरी एक लाख साठ हजार लेकर भागने का आरोप लगाया और बताया कि हमने पैसा जमा करने के लिए शिवम केशरी को दिया था। इसके पहले भी मेरा पैसा मेरे खाते इंडियन बैंक में खाता जमा कर चुका है, लेकिन जब कुछ दिन इंतजार करने के बाद भी जब पैसा खाते में नही पहुंचा, तो मैने इसकी शिकायत अहरौरा थाने में दी। चौकी प्रभारी ने बताया की उसके खिलाफ और भी शिकायत पत्र आ चुके है। कार्यवाही की जा रही जल्द से जल्द वह पकड़ा जाएगा। उन्होंने ने बताया की दर्जनों महिलाए आई थी उनको मेरे द्वारा आश्वाशन दिया गया है। जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि शिवम केशरी द्वारा गरीब, किसान मजदूर जैसे सैकड़ो लोगों का पैसा जमा न करके, अपने पास रखकर फरार हो गया। जिसमें गरीब मजदूर परेशान है।
खाता धारकों ने शाखाधारक पर पैसा लेकर भागने का लगाया आरोप
You May Also Like
मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का मीरजापुर में प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान
- June 19, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 'विश्वास, विकास और जनकल्याण' के…
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डीफार्मा छात्र का बिहार तकनीकी सेवा आयोग में फार्मासिस्ट पद पर चयन
- June 19, 2026
- 0 Comments
0 डी.फार्मा बैच 2018–20 के छात्र दीपक कुमार साह ने BTSC फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा में EBC श्रेणी में…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में दूरबीन विधि द्वारा 2 वर्षीय मासूम की बची जान, श्वास नली में फंसी हेयर क्लिप का सफल निष्कासन
- June 19, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार के ईएनटी विभाग ने आधुनिक एंडोस्कोपिक (दूरबीन) तकनीक से 2…





