हलिया (मीरजापुर)। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंंधा व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज व नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में रविवार को आयोजित आयुष्मान भव सभा व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले कुल 692 मरीजों का चिकित्सक ने उपचार के बाद नि: शुल्क दवा वितरित किया है। उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में आयोजित आयुष्मान भव सभा में चिकित्सक डाक्टर विवेक खरे व रीना पटेल के देखरेख में कुल 263 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया है जबकि नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौंंधा में आयोजित आयुष्मान भव सभा व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन फार्मासिस्ट की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें कुल 144 मरीजों का उपचार किया गया है इसी प्रकार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में आयोजित आयुष्मान भव सभा व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन चिकित्साधिकारी डाक्टर बालकृष्ण मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें कुल 157 मरीजों का उपचार किया गया है इसी प्रकार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में आयोजित आयुष्मान भव सभा व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सक डाक्टर कामेश्वर तिवारी के देखरेख में कुल 128 मरीजों का उपचार कर मरीजों को दवा वितरण किया गया। इस दौरान फार्मासिस्ट अजय कुमार, एलटी अखिलेश तिवारी, किशोर कुमार, मनोज कुमार, सीएचओ ज्ञानेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
आयुष्मान भव सभा व मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 692 लोगो का हुआ उपचार
You May Also Like
नवोदयन अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अपने अनुभव
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में रविवार को पूर्व नवोदयन अधिकारियों का आगमन हुआ। इस…
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस पर उत्साह और सृजनात्मकता का संगम
- September 6, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकालीन…
क्रशर प्लांट पर चार मजदूरों की मौत मामले मे पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप
- September 6, 2026
- 0 Comments
0 ब्लास्टिंग के कंपन से डग और कमरा गिरने से हुआ था हादसा0 परिजनों की तहरीर पर बीएनएस…





