News

अस्पताल में भर्ती मरीज की मदद कर पहुंचाया उसके घर

मिर्जापुर।
ट्रेन से सफर करते समय कोलकाता निवासी एक व्यक्ति बीमार हो गया। उसे मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास घर जाने के पैसे नहीं थे। अस्पताल प्रशासन ने प्रतिष्ठानम फाउंडेशन संस्था के सहयोग से उसकी मदद कराकर घर भेजवाया।

मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर तरुण सिंह ने बताया कि वेस्ट बंगाल के हुगली निवासी 43 वर्षीय संजीव भट्टाचार्य अपनी पत्नी के साथ 12 फरवरी को कोलकाता से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में उनकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद आरपीएफ ने उनको उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जब वह स्वस्थ हुआ, तो बताया कि उनके पास घर जाने के लिए पैसा नहीं है। इसके बाद प्रतिष्ठान फाउंडेशन के सहयोग से उनकी आर्थिक मदद कर उनको उनके घर भिजवाया गया। प्रतिष्ठानाम फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर अमित सिंह,आकाश सिंह, नीरज यादव, रजत जसवाल के नेतृत्व में उन्हे फल और कुछ धनराशि देकर कोलकाता जाने वाली ट्रेन में बैठाया गया। जिससे दंपति सकुशल अपने घर जा सके।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!