Uncategorized

श्री राम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी
फोटोसहित
चुनार, मिर्जापुर। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव की भव्य शोभा यात्रा गुरुवार को बजरंग दल द्वारा दोपहर 11 बजे निकाली जायेगी। शोभा यात्रा दुर्गाजी मोड़ से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, सराय टेकउर, कचहरी, मुख्य बाजार होते हुए बालू घाट पर मां गंगा की आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन होगा। यह जानकारी बजरंग दल के नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह द्वारा शुक्रवार की शाम अपने आवास पर बैठक के दौरान दी गई। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक चेत नारायण मौर्या, पंकज सिंह, संतोष भारती, राजन गुप्ता, विजय मौर्या, महेश वर्मा, गोलू साहनी, मिथिलेश महाजन, मनोज यादव, भरत प्रजापति, संतोष कुमार उर्फ काजू गुप्ता, विशाल शर्मा, राम भरोस, राहुल माली, चंदन, दीपू सिंह, शिवा, कृष्ण, भोला नाथ,
कमलेश यादव, संदीप वर्मा, गोपाल गुप्ता, सुनील साहनी,भोलू चौधरी सहित बड़ी संख्या में संगठन के लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!