Uncategorized

धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
फोटोसहित
मिर्जापुर।
भारतीय जनता पार्टी गैपुरा मंडल के कार्यकर्ताओ ने भाजपा के स्थापना दिवस पर ग्राम भिलौरा स्थित लोकसभा बूथ नम्बर 140 के बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकसभा सभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक ने भाजपा के प्रणेता डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उपस्थित बूथ के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी।
उन्होंने कहा की आज डा श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल जी के सपनों का भारत मोदी सरकार बना रहीं है। कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, अंतिम पायदान में खड़ा आम गरीब आदमी को नि: शुल्क प्रधानमंत्री के माध्यम से गरीबों को छत, उज्ज्वला गैस के माध्यम से चूल्हे के धुएं से मुक्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम गरीब जनता को मिल रहा है। लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर घर घर सम्पर्क कर मोदी सरकार के पक्ष मे वोट मांगा, अध्यक्षता गैपुरा मंडल के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह जी संचालन युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह, नितिन विश्वकर्मा, राजाराम सरोज, सुनील सिंह, अनिल सिंह, राजेश दूबे, आनंद पाठक, प्रधान राजेन्द्र बिद आदि प्रमुख सैकड़ों की कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!