News

श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा से पूर्व रामभक्तो ने निकाली मोटरसाइकिल जनजागरण यात्रा

मिर्जापुर।

 

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान मे 17 अप्रैल को निकलने वाले दिव्य भव्य शोभायात्रा के मद्देनजर जनजागरण हेतु नगर मे बाईक जुलूस रविवार को निकाली गयी। जुलूस में शामिल समिति के पदाधिकारीगण सहित विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

भारी संख्या में कार्यकर्ता विहिप जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल के मार्गदर्शन मे समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल एवं कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी रविशंकर साहू के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाले। विहिप के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने बताया कि रामनवमी पर 17 अप्रैल को अपराह्व तीन बजे संगमोहाल स्थित हनुमान मंदिर व नवदुर्गा मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी और पूरे नगर का चक्रमण करेगी। इसमें सभी शामिल होकर भगवान का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

हालाकि 22 जनवरी को राममंदिर के हुए प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभकतो मे जबरदस्त उतसाह है, शोभा यात्रा को लेकर इस बार भी श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता है। शोभायात्रा से पूर्व आज बाईक जनजागरण यात्रा निकालकर नगर को राममय कर दिया गया है। 17 अप्रैल को नगर के हजारो रामभक्त शोभायात्रा मे शामिल होंगे।

बाईक जन-जागरण यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू होकर संगमोहाल, कटरा कोतवाली, रतनगंज, तेलियागंज, पेहटी चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, गुरहटटी चौक से मुकेरी बाजार, गणेशगंज होते हुए पुनः रेलवे स्टेशन पहुचकर संपन्न हुई। यात्रा शुरू होने से पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल ने विहिप जिलाध्यक्ष सहित समिति के पदाधिकारीगण को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष इंजीनियर विवेक बरनवाल, मंत्री आनंद सिंह, कोषाध्यक्ष राज माहेश्वरी, मोटर साइकिल यात्रा प्रभारी ऋषि सिंह प्रांजल, सह प्रभारी प्रांशु साहू, विराट सोनकर, प्रशान्त शुक्ल, विशाल मालवीय, शिवम साहू, गुलशन पाठक, तरूण सिह, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, गौरव ऊमर, मनोज दमकल, विनय मिश्रा अंकज सहित भारी संख्या मे रामभक्त बाईक जन-जागरण यात्रा मे शामिल हुए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!