अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर घाटी के पास रात्रि में एक प्लांट पर सीताराम पुत्र रामदास करीब (25) वर्ष निवासी दुर्गापुर थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर द्वारा बिजली बनाते समय करेंट की चपेट मे आने से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना अहरौरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर सीताराम उपरोक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया, जहाँ इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। वही पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूत्रों से बताया जाता है कि सीताराम विद्युत विभाग के ठिकेदार के अंडर में कार्य करता था और क्षेत्र के सोनपुर घाटी के पास एक प्लांट पर लाइट बनाने के लिए शट डाउन लिया था जबकि दूसरे प्लांट का शट डाउन ले लिया। और सीताराम प्लांट का विद्युत बनाने लगा जिससे उसको करेंट लग गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए चुनार ले जाया गया जहां उसकि मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर वैधानिक कार्वयाही की जायेगी।
सोनपुर घाटी के पास प्लांट परलाइट बनाते समय विद्युत कर्मी को लगा करेंट, हुई मौत
You May Also Like
फतहा घाट पर उद्धघाटन के साथ ही योग सप्ताह का शुभारंभ
- June 16, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 एवं योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक)…
जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री नंदी ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्याएं सुनी
- June 16, 2026
- 0 Comments
0 अधिकारियो को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश0 सरकार द्वारा संचालित योजनाएं अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना केन्द्र व…
₹20 लाख के 110.08 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
- June 16, 2026
- 0 Comments
0 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं 3 अदद मोबाइल फोन व पन्नी बरामदमीरजापुर।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक…





