चुनार । कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ इलाके में सेमरी गांव के पास पत्थर पर एक व्यक्ति शव पड़ा मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में आधार से पहचान करके घटना की सूचना परिजनों को दी परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से परेशान सा रहता था कुछ लोगों से उधारी पैसा लिया था जिससे परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नगरपालिका चुनार क्षेत्र के एऐबकपुर मोहाना निवासी संतोष कुमार कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल उम्र 37 वर्ष सोमवार की रात्रि कर्ज अदायगी नही कर पाने के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली उसका शव सक्तेशगढ़ इलाके के सेमरी गांव के कुछ दूर के पास एक पत्थर पर पड़ा मिला रात्रि के समय जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच कर रही है परिजनों ने बताया कि गोला बाजार में एक परचून की दुकान थी कुछ लोगों से उधारी पैसा लिया था जिससे परेशान हो कर यह कदम उठाया हो मृतक के दो बच्चे हैं जिसकी उम्र 12 और 10 वर्ष का है पत्नी का रो रो का बुरा हाल है।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





